अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग युवा व्यापार मंडल रेडियो मार्केट मामू भांजा व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें संरक्षक किशन अरोरा व अध्यक्ष राजेश गर्ग ने व्यापार मंडल की कार्यकारिणी इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की। कहा कि कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। व्यापार मंडल के मुख्य सलाहकार शारदा प्रसाद शर्मा ने कहा कि कुछ पदाधिकारियो की निष्क्रियता से संगठन का संचालन करने में अवरोध उत्पन्न हो रहा था। इसलिए परिवर्तन करना आवश्यक था। जल्द ही व्यापार मंडल के सक्रिय व्यापारियों को पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान पंकज अग्रवाल, राहुल गर्ग, सुशील गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, दीपक वत्स, धर्मेंद्र अग्रवाल, अंकित, गौरव गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल की मुखानी-कुसुमखेड़ा इकाई गठित...