पटना, मार्च 25 -- उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रणव अदाणी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, सड़कों एवं पुलों के विस्तार, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, निवेश को प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं परिवहन सुविधाओं के उन्नयन तथा रोजगार सृजन के नए अवसरों पर व्यापक चर्चा हुई। राज्य में समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से जनहितकारी परियोजनाओं को तीव्र गति से क्रियान्वित करने तथा उद्योग एवं अवसंरचना के क्षेत्र में नवीन संभावनाओं को साकार करने की दिशा में भी विमर्श हुआ। यह विश्वास व्यक्त किया गया कि समन्वित प्रयासों से बिहार विकास और समृद्धि के नए शिखर को प्राप्त करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.