औरैया, मार्च 12 -- औरैया, संवाददाता। जिला उद्योग बंधु एवं जनपदीय एमआईयू तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे से होगी। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि बैठक में आगामी जीबीसी 5.0 के तहत निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से संबंधित प्रगति पर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान जिले के उद्यमियों की समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा। ऐसे उद्यमी जो उद्योग से संबंधित किसी समस्या को जिला उद्योग बंधु बैठक में रखना चाहते हैं, वे अपने सुझाव और समस्याएं बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी संबंधित विभागों के अधिकारि...