बुलंदशहर, जून 12 -- डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिकंदराबाद एवं खुर्जा औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- उद्योग बंधु बैठक में डीएम सख्त, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देशबैठक की चर्चा बैठक में एनएचएआई द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित ओवरहेड फुट ब्रिज निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि कार्यादेश जारी हो चुका है, लेकिन विद्युत पोल और गैस पाइपलाइन के कारण कार्य में बाधा आ रही है। इस पर डीएम ने पावन कॉरपोरेशन के एक्सईएन सिकंदराबाद को दो दिन के भीतर एस्टीमेट तैयार कर पोल शिफ्ट कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।स...