बरेली, अगस्त 1 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में वर्षों से लंबित औद्योगिक समस्याओं को लेकर उद्यमियों ने अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया। सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल और भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान में जलनिकासी का मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में रहा। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने सभी मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने जलनिकासी परियोजना के लिए बजट और भूमि संबंधी प्रगति पर सवाल उठाए। उद्योग विभाग के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर एडीएम सिटी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित किसानों की सहमति लेकर ही कार्य कराया जाए।सीबीगंज यह भी पढ़ें- Jhansi News: सड़कों पर लगने वाले जाम को कंट्रोल करने उतरेंगे डीएम औद्योगिक आस्थान के अध्यक्ष राजेश ...