लखनऊ, फरवरी 27 -- राजधानी के औद्योगिक विकास की राह में ढीली कार्यशैली बाधा बन रही है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय 'उद्योग बंधु' की बैठक में लापरवाही देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। लगातार दूसरी बैठक में भी संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं। पिछली बैठक में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एक सप्ताह पहले ही उनको कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। बैठक के दौरान अमौसी और नादरगंज औद्योगिक क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं (बुनियादी ढांचे) की समीक्षा की गई। यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में नाला, कलवर्ट और मीडियन निर्माण का कार्य चल रहा है। इस पर जिलाधिकारी विशाख जी ने दो टूक शब्दों में कहा कि पिछ...