उद्योग बंधु की बैठक में उद्यम विकास और निवेश पर जोर
सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र। जनपद में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ विभिन्न विभागों से संबंधित औद्योगिक एवं व्यावसायिक मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी पात्र आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लंबित समस्त प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करते हुए उसकी सूचना उद्योग विभाग एवं अग्रणी जिला प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.