नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में दिल्ली अग्रणी भूमिका निभा सकती है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित दिल्ली राज्य वार्षिक सत्र 2025-26 और व्यापार सम्मेलन में सिरसा ने कहा कि विकसित भारत का सपना बेहतर बुनियादी ढांचे और सही नीतियों के माध्यम से साकार होगा। दिल्ली के पर्यावरण, उद्योग और खाद्य आपूर्ति मंत्री सिरसा ने कहा कि सरकार और उद्योग जगत मिलकर भविष्य के लिए दिल्ली का निर्माण कर सकते हैं। विकसित भारत हर नागरिक का सपना है और यह देश तभी आगे बढ़ेगा जब राजधानी विकसित होगी। पिछले एक वर्ष के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने को 75 सीएम श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.