उद्योग क्षेत्र बढ़ाए जाने की जरूरत
आगरा, जून 20 -- लघु उद्योग भारती के ब्रज संभाग के उद्यमियों की एक बैठक का आयोजन शनिवार को अलीगढ़ में किया गया। इसमें शामिल आगरा के प्रतिनिधियों ने इंडस्ट्रियल एस्टेट व लैंड बैंक की आवश्यकता पर जोर दिया। गौरव मित्तल ने अपेक्षा की कि प्रदूषण विभाग अपने नियम सरल करेगा। राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल ने लघु उद्योग को रीढ़ कहते हुए कहा कि अधिकारियों को योजनाएं धरातल पर उतारनी होंगी। तकनीकी उन्न्यन पर सहयोग की भी अपेक्षा की। अमित अग्रवाल ने संगठन की स्थिति साझा की। प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने लघु उद्योगों के हाल के प्रयास रखे। आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए औद्योगिक लक्ष्यों को तय करना होगा। नई तकनीकों के साथ सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाना होगा। सभी जिलों के पदाधिकारियों को जिला उद्योग बंधु की बैठक में नियमित सहभागिता कर स्थानीय व नीतिगत समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.