औरंगाबाद, फरवरी 6 -- समाहरणालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभुकों के लिए ऋण स्वीकृति एवं भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि पीएमईजीपी योजना के तहत 78 लक्ष्य के विरुद्ध 61 ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 20 लाभुकों को ऋण राशि का भुगतान किया गया है, जबकि शेष स्वीकृत आवेदनों के लिए उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके बाद बैंकों द्वारा शीघ्र भुगतान किया जाएगा। पीएमएफई योजना में 239 लक्ष्य के विरुद्ध 120 आवेदनों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 68 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.