उद्योग कामगारों को पारदिर्शता व समय से दें निर्धारित वेतन
काशीपुर, मई 20 -- काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने प्रदेश के सभी उद्यमियों और उद्योग प्रबंधकों से कामगारों को निर्धारित वेतन समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ देने की अपील की है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में न्यूनतम वेतन को लेकर कुछ भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। बाहरी तत्व यह भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये निर्धारित कर दिया है, जबकि उद्योग इसे लागू नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसमें न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये तय किया गया हो। ऐसे संवेदनशील समय में उद्योग प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वे अपने कामगारों को सही जानकारी दें और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.