नई दिल्ली, मार्च 27 -- शैलेश चतुर्वेदी,वरिष्ठ खेल पत्रकार यह क्रिकेट का धनतेरस है। भले ही तेरस या त्रयोदश 13 को कहा जाता है और आज से शुरू हो रहा आईपीएल का नया सीजन 65 दिन का होगा, लेकिन इसका हर दिन धनतेरस जैसा ही माना जाएगा। धन बरसने की शुरुआत हो भी चुकी है। पिछले दिनों राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीमें जितनी बड़ी रकम में बिकी हैं, कहां कोई सोच सकता था? 2008 में राजस्थान रॉयल्स को 67 मिलियन डॉलर, यानी उस समय के हिसाब से करीब 268 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अब यही टीम 1.63 बिलियन डॉलर, यानी 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तो 16,000 करोड़ से भी ज्यादा में बिकी है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल तो यह भी मानते हैं कि अगले दशक में आईपीएल की सभी टीमों की कीमत चार से पांच अरब डॉलर हो सकती है। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.