मथुरा, जून 26 -- कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधु समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें किसी भी सक्षम अधिकारी के नहीं आने से व्यापारी नेता आक्रोशित हो गए। व्यापारी हंगामा करते हुए बैठक से बाहर आ गए। इसमें व्यापारी नेता डीएम को विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम सड़क निर्माण, अतिक्रमण एवं पॉलीथिन अभियान के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। वहीं विद्युत विभाग भी समस्याओं के समाधान में उदासीन है और अधिकारी सरकारी फोन तक नहीं उठाते है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देकर कहा कि यदि व्यापारी उत्पीड़न नहीं रुका तो व्यापारी आंदोलन करते हुए मथुरा बंद तक कर सकता है। ब...