मुंगेर, फरवरी 12 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। राजकीय पोलिटेकनिक, रामनकबाद, हवेली खड़गपुर में स्किल इंप्रूविंग कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग-उन्मुख कौशल, रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं करियर के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, डिजिटल लिटरेसी, पर्सनाल्टी डेवलपमेंट, करियर गाइडेंस तथा रोजगार के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण क्षमताओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा इंटरएक्टिव सेशन, प्रैक्टिकल एक्टिविटीज़ एवं टीम-बेस्ड लर्निंग के माध्यम से छात्रों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समस्या-समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.