उद्योग आधारित कौशल केंद्रों के रूप में विकसित होंगे आईटीआई
लखनऊ, सितम्बर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को उद्योग-आधारित कौशल विकास केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत पहले चरण में आठ शहरों के आईटीआई कलस्टर को सीधे उद्योगों से जोड़ा जाएगा। उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम व प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में आठ शहरों लखनऊ, कानपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा के राजकीय आईटीआई क्लस्टरों में उद्योगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.