रुद्रपुर, मार्च 20 -- सितारगंज। सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली के नेतृत्व में उद्यमियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मांग पत्र भेजकर उद्योगों में गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। अध्यक्ष सत्यवली ने बताया है कि एलपीजी गैस आपूर्ति बंद होने से जहां उद्योगों में हीट ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो रहे हैं। वहीं कंपनियों में संचालित कैंटीनों में श्रमिकों के लिए भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई कंपनियों में कैंटीन बंद हो चुकी हैं। उद्यमियों ने एलपीजी गैस की आपूर्ति की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.