नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- आयोग ने सभी संबंधित उद्योगों को 31 अक्टूबर 2026 तक अतिरिक्त कैमरे लगाने का निर्देश दिया -प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और डीपीसीसी को इन निर्देशों के क्रियान्वयन की स्थिति की रिपोर्ट एक नवंबर तक आयोग को सौंपनी होगी नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

कैमरों की निगरानी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में औद्योगिक इकाइयों में ईंधन के इस्तेमाल और नियमों के अनुपालन की वास्तविक समय में निगरानी के लिए पैन-टिल्ट-जूम (पीटीजेड) कैमरों का दायरा बढ़ा दिया है। आयोग ने सभी संबंधित उद्योगों को 31 अक्टूबर 2026 तक अतिरिक्त कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। कैमरों की लाइव वीडियो फीड केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों,दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के सर्वर पर उपलब्ध करानी ह...