कानपुर, अगस्त 4 -- कानपुर। पर्यावरण को लेकर बढ़ती वैश्विक चुनौती और कार्बन उत्सर्जन को लेकर बने सख्त मानकों के बीच एचबीटीयू के लेदर टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई। विभाग ने रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग में 'कानपुर लेदर क्लस्टर के लिए कार्बन फुटप्रिंट न्यूनीकरण रणनीति एवं रोडमैप' विषय पर एक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए अब उद्योगों को कम-कार्बन और टिकाऊ उत्पादन प्रणाली अपनानी होगी। विवि में हुई कार्यशाला में शामिल हुए उद्योग, शोध संस्थानों, वित्तीय संगठनों, ऊर्जा दक्षता विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने चमड़ा उद्योग में कार्बन उत्सर्जन कम करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और स्वच्छ तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। विवि के इंक्यूबेशन हब के ड...