मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लीची के लिए प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर अब उद्योगों का हब बन रहा है। इथेनाल प्लांट से लेकर बैग व टेक्सटाइल कलस्टर और फूड प्रोसेसिंग यूनिट से मुजफ्फरपुर की पहचान राष्ट्रीय पटल पर बन रही है। बेला, मोतीपुर के बाद अब पारू नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। इसके विकास से इलाके के सैकड़ों महिलाएं और युवाओं के रोजगार के पंख लगेंगे।पारू प्रखंड के चांदपुर चिउटाहां, चतुरपट्टी, भोजपट्टी, हरपुर कपरपोड़ा और विशुनपुर सरैया में 700 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है। यहां जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके विकसित होने से नेपाल के साथ गोपालगंज-सीवान, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब से व्यापार बढ़ेगा। इसका फायदा स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। रोज...