सीवान, सितम्बर 23 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के चकारी में लघु उद्योग से जुड़े कार्यक्रम में राज्य की उद्योग व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ अब बिहार में उद्योगों के विकास पर सरकार का विशेष जोर है। कहा कि उद्योगों के विकास से ही बिहार का विकास संभव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव-गांव तक बिजली, सड़क और पानी जैसी सुविधाएं पहुंचाने का काम हुआ है। अब उद्योगों के विस्तार के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्योग-धंधों को मिल रहा बढ़ावा-श्रवणस्थानीय स्तर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि एक समय बिहार में बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। आज गांव-गांव तक बिजली पहुंची है...