उद्योगों के लिए जमीन और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाएं : सीएम
पटना, जून 12 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योगों के लिए आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तेजी से कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। इसको लेकर भूमि अधिग्रहण की सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा को तत्काल दूर कराएं। यह भी कहा कि निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ भूमि अधिग्रहण तथा आधारभूत संरचना विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कई निर्देश पदाधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया कि भूमि पहचान, भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांतरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.