मथुरा, फरवरी 21 -- जिला उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर मंथन हुआ। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद में उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में विद्युत, प्रदूषण नियंत्रण, बैंकिंग, नगर निगम, लोक निर्माण आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिसपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध...