पटना, फरवरी 25 -- कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले देश के समग्र विकास के लिए उद्योगों का सुदृढ़ होना अनिवार्य है और कृषि की वास्तविक उन्नति भी कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से ही संभव है। ये बातें बुधवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्मृति व्याख्यान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहीं। उन्होंने उद्यमियों से बदलते बिहार में अपनी जिम्मेदारी को पहचानते हुए विकास के नए मानक स्थापित करने का आह्वान किया। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रांगण में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए गरिमामय स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि बिहार के उद्यमियों ने पूर्व में विषम परिस्थितियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.