देहरादून, मार्च 25 -- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और डीएवी (पीजी) कॉलेज की ओर से बुधवार को 'औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास' पर एक दिवसीय फिस्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न संस्थानों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रो. आनंद सिंह उनियाल ने छात्रों से नौकरी खोजने के बजाय स्वरोजगार और स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. कौशल कुमार ने छात्र-उद्यमिता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता एवं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने शोध के व्यावसायीकरण पर जोर देते हुए कॉलेज में 'इन्नोवेशन हब' की स्थापना में सहयोग का आश्वासन दिया। फिस्ट परियोजना समन्वयक प्रो. प्रशां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.