लखनऊ, जून 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार बल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र (एसवीबीपीईआईजेड) परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को समीक्षा में कहा कि तेजी से बढ़ते निवेश, विस्तार ले रहे उद्योगों और बदलती तकनीकी जरूरतों को देखते हुए ऐसे संस्थागत ढांचे की जरूरत है जो युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से सीधे जोड़ सके।

प्रशिक्षण की व्यवस्था मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण की व्यवस्था उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप होनी चाहिए। निर्देश दिए कि परियोजना को केवल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि रोजगार, उद्योग और उद्यमिता के समेकित इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जाए।

निवेश और औद्योगिक गतिविधियाँ बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में निवे...