उद्योगों की जरूरतों के अनुसार होगा शोध, पंतनगर विवि की नई पहल
रुद्रपुर, मई 22 -- पंतनगर। पंत विवि ने उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में अहम पहल करते हुए सिडकुल, रुद्रपुर में 'इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट' का आयोजन किया। कार्यक्रम में करीब 50 उद्योगों के प्लांट हेड और एचआर हेड शामिल हुए। शुक्रवार को विवि के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने कहा कि विवि अब उद्योगों, सरकार और किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के शोध विषयों को व्यावहारिक जरूरतों से जोड़ा जाएगा। इससे शोध का सीधा लाभ समाज और उद्योगों तक पहुंचे। कुलपति ने उद्योग प्रतिनिधियों को पंतनगर परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि विवि का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, साथ ही विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.