उद्योगों-कंपनियों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे टेक्नोक्रेट्स
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में विद्यार्थियों को उद्योगों और कंपनियों की जरूरत के अनुरूप तैयार करने के लिए सेंटर फॉर कॉरियर डेवलपमेंट स्थापित होगा। इसके जरिए विद्यार्थियों की अकादमिक क्षमता के साथ उनकी रोजगारपरक दक्षताओं को भी विकसित किया जाएगा। सेंटर फॉर कॉरियर डेवलपमेंट के तहत विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक जीवन के दौरान चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने की योजना है। इसमें संचार कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, व्यावसायिक व्यवहार, साक्षात्कार की तैयारी और उद्योगोन्मुखी दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों को कंपनियों की चयन प्रक्रिया और कार्यस्थल की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के अवसर मिलेंगे। डीन एकेडमिक प्रो. पवन चक्रवर्ती ने बताया कि आज तकनीकी शिक्षा के साथ विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.