मेरठ, दिसम्बर 28 -- परतापुर उद्योगपुरम में अटल योजना के तहत 35 करोड़ से हो रहे विकास कार्यों को लेकर उद्यमियों की शिकायतों के समाधान के लिए एसडीएम सदर दीक्षा जोशी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया और बैठक कर उद्यमियों की समस्याएं जानी। यूपीसीडा एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश भी दिए। एसडीएम सदर ने उद्योगपुरम में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निपुण जैन ने बताया एसडीएम सदर ने उद्यमियों द्वारा दिए सुझावों को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराने को कहा। उद्यमियों ने बताया सड़क से ऊपर उठाकर बनाए जा रहे नालों के कारण यदि यूनिट धारकों को गेट के सामने रैंप बनाना पड़ा तो रैंप अत्यधिक ऊंचे हो जाएंगे, जिससे फैक्ट्रियां सड़क स्तर से नीचे हो जाएंगी। एसडीएम सदर के निर्देशों के बाद यूपीसीडा अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.