गिरडीह, अगस्त 15 -- गिरिडीह। केंद्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद विभाग अंतर्गत सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों की छापामारी दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। जीएसटी के अधिकारी सुबह लगभग नौ बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्वासडीह स्थित उद्योगपति गंगाधर साव के आवास एवं फैक्ट्री पहुंचे और दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू की। अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े कागजात और लेन-देन के रिकॉर्ड की पड़ताल की। छापामारी की कार्रवाई देर शाम तक जारी थी। फैक्ट्री से जीएसटी के अधिकारियों ने शाम को कई कागजात जब्त कर रहे थे। वहीं सुबह में गंगाधर साव के आवास पर गंगाधर साव के परिजन व कर्मियों के अलावा पार्टनर अरिहंत जैन को बैठाकर पूछताछ कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: शिकारपुर में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, मां पार्वती स्टील सील, खलबली बता दें कि गुरुव...