उद्योगपति कपिल सिंघल से जुड़े प्रकरण की विवेचना मेरठ जोन स्थानांतरित
संभल, अगस्त 26 -- उद्योगपति कपिल सिंघल और उनके परिजनों व करीबियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना अब मेरठ जोन में स्थानांतरित कर दी गई है। कपिल सिंघल की पत्नी मीनााक्षी सिंघल की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र और मामले में शासन स्तर से दिए गए निर्देशों के बाद पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, सहारनपुर परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक संभल को भी भेजी गई है। पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार प्रकोष्ठ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मीनााक्षी सिंघल पत्नी कपिल सिंघल निवासी मोहल्ला कोट पूर्वी, कोतवाली संभल की शिकायत के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रकरण की जांच कराई जानी है। पत्र में उल्लेख है कि उच्चस्तरीय जांच के लिए मामले की विवेचना पुलिस अधीक्षक, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.