लखनऊ, जनवरी 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि सरकार उद्योगपतियों को इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने शनिवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रतिनिधियों से मुलाकात में यह बात कही। इस दौरान निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विस्तार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री से मिले सीआईआई प्रतिनिधियों ने प्रदेश की बदली कानून-व्यवस्था और निवेश के लिए बेहतर हुए मौहाल की सराहना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि यूपी का सिस्टम और गवर्नेंस माडल पूरी तरह बदला है। जमीन पर अब काम करना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हुआ है और परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ रही हैं। सीआईआई के अध्यक्ष राजीव मेमानी, उमाशंकर भरतिया व सुनील मिश्रा ने मुलाकात की। यूपी में ईज आफ डूइंग बिजनेस अब केवल नीति तक सीमित नह...