लखनऊ, अगस्त 4 -- UP Supplementary Budget: अगले साले यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में अनुपूरक मांगें प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य की विकास योजनाओं को गति देने, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट का आकार चालू वित्तीय वर्ष के मूल बजट का 6.47 प्रतिशत है। इसमें 17,399.50 करोड़ रुपये राजस्व लेखे तथा 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजी लेखे के व्यय के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। नई योजनाओं और नई मांगों के लिए 7,854.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ...