बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। उद्यान विभाग परिसर में अराजकतत्व आते हैं। इस स्थल को मॉर्निंग वॉक स्थल के रूप में भी विकसित किया गया है। यहां पर काफी संख्या में लोग आते हैं। इस कारण अराजकत्वों से उनकी सुरक्षा पर खतरा है। इस संबंध में संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती ने एसपी बस्ती को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए कहा है। एसपी को लिखे पत्र में संयुक्त निदेशक अनीश कुमार श्रीवास्तव ने एसपी बस्ती से कहा कि औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र (उद्यान विभाग) सिविल लाइन बस्ती में स्थित है। इस परिसर में सुबह और सायंकाल टहलने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। उनके लिए वॉकिंग ट्रैक व व्यायाम स्थल भी है। इसके साथ ही यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क की व्यवस्था है। इन स्थलों पर बुजुर्ग, नागरिक, महिलाओं एवं बच्चों...