प्रयागराज, फरवरी 6 -- खुसरोबाग स्थित उद्यान विभाग के अत्याधुनिक पॉलीहाउस में अमरूद के विभिन्न प्रजातियों के करीब 16 हजार पौधे तैयार कर लिए गए हैं। पांच सौ वर्गमीटर की इस नर्सरी में अमरूद की कई प्रजातियों के पौधे हैं। गुणवक्ता युक्त पौधों की खेप तैयार करने के उदेश्य से लाखों रुपये की सफेद चादर का पॉलीहाउस तैयार किया। सफेद चादर धूप को फैलाकर पौधों को समान रोशनी देती है, जबकि एंटी ड्रिप और एंटी डस्ट गुण के कारण अंदर पानी नहीं प्रवेश करता है और चादर गंदी नहीं होती है। पॉलीहाउस में सफेदा, धवन, सेबिया, सुर्खा, ललित समेत अन्य प्रजातियों के अमरूद के पौधे तैयार किए गए हैं। खुसरोबाग के उद्यान प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि अमरूद के पौधों की बिक्री के लिए सरकारी दर तय कर दी गई है। एक पौधे की कीमत 65 रुपये है। जल्द ही इन पौधों की बिक्री आमजनों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.