उद्यान विभाग ने आईटीबीपी में की ताजी सब्जियों की आपूर्ति
देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून। उद्यान विभाग द्वारा आईटीबीपी को उनकी मांग के अनुसार ताज़ी सब्जियों की आपूर्ति की गई। वर्तमान में यह आपूर्ति कुल मांग का लगभग 25% ही है, लेकिन यदि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहीं तो निकट भविष्य में आईटीबीपी की 100% आवश्यकता किसानों के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. डीके तिवारी के मार्गदर्शन में यह महत्वपूर्ण पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि यह प्रयास स्थानीय किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह सब्जियों की आपूर्ति विकासनगर, लांघा, सहसपुर तथा डोईवाला क्षेत्र के किसानों द्वारा की गई, जो स्थानीय कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और क्षमता को दर्शाती है। यह पहल उद्यान विभाग, आईटीबीपी तथा उत्तराखंड सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.