सिद्धार्थ, मई 12 -- सिद्धार्थनगर। उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग में वर्ष 2026-27 से एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत सुरक्षा पोर्टल संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगी। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी विमलकांत ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष से बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसी भी किसान को उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। ऐसे में विभाग से जुड़े खेती-किसानी करने वाले सभी किसानों को समय रहते अपना पंजीकरण करा लें। किसान तहसील स्तर पर लगाए जा रहे कैंपों में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- 'साथी पोर्टल' से अब बीज कारोबार पर होगी डिजिटल निगरानी
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.