जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में उद्यान विभाग की पौधाशाला हैं। पालिटेक्निक और बक्शा स्थित पौधशाला में विभिन्न प्रजातियों के दो लाख 20 हजार पौधे तैयार कर लिए गए हैं। अभी एक लाख 30 हजार पौधे तैयार होने की प्रक्रिया में हैं। ये पौधे वृहद पौधरोपण के तहत बारिश होने के बाद रोपे जाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने बताया कि बुधवार को बक्शा स्थित पौधशाला का निरीक्षण किया तो सभी पौधे विकसित होकर तैयार मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पौधशाला में मिलाकर 10 हजार अनार, नौ हजार अशोक, 42 हजार नीबू, 21 हजार आंवला, 22 हजार बेल, 32 हजार अमरूद, 12 हजार कटहल, 15 हजार गुलमोहर, 20 हजार शहतूत तथा 16 हजार शरीफा के पौधे तैयार हैं। इसी प्रकार सहजन, बिकोमा, अमलताश तथा बाटल ब्रश के एक लाख 30 हजार पौधे तैयार होने की प्रक्रिया में हैं। उन...