संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली क्षेत्र बरईपार में हाल ही में जली बागवानी की जांच करने के लिए उद्यान विभाग की टीम पहुंची। कुछ दिन पूर्व आग लगने से लाखों रुपये कीमत के फलदार पौधे जलकर नष्ट हो गए थे, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उद्यान विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के जंगलकला निवासी पीड़ित किसान गुलशन मौर्या की बरईपार में स्थित बागवानी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई थी। आम, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधों को भारी क्षति पहुंची है। घटना के बाद से किसान आर्थिक संकट में है और मुआवजे की मांग कर रहा है। जांच टीम ने प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी सम्रुद्र गुप्त मल व राकेश राय मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.