उद्यान विकास योजना-2026-27 का आवेदन शुरू
धनबाद, जुलाई 15 -- धनबाद, संवाददाता। जिला उद्यान कार्यालय ने वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए राज्य प्रायोजित उद्यान विकास योजना के तहत किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना में सब्जी, फल, फूल, मशरूम, टिशू कल्चर केला, गृह वाटिका, गुणवत्तायुक्त पौध उत्पादन, आम ग्राफ्ट उत्पादन और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित कुल 16 कार्य अवयव शामिल किए गए हैं। विभिन्न योजनाओं में किसानों को 40 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक किसान 31 जुलाई की शाम पांच बजे तक निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन जिला उद्यान कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, अद्यतन लगान रसीद और अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- बोट सब्सिडी योजना के लिए 24 त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.