उद्यान राज्यमंत्री ने अलीगंज स्थित राजकीय उद्यान का किया निरीक्षण
लखनऊ, मई 12 -- उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को राजधानी के अलीगंज स्थित राजकीय शीतगृह परिसर उद्यान का निरीक्षण कर पार्क में आमजन की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पार्क की साफ-सफाई, हरियाली, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया तथा कहा कि पार्क को ऐसा विकसित किया जाए जिससे नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक एवं सुखद वातावरण मिल सके। इस दौरान उद्यान राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पार्क में वाकिंग ट्रैक के किनारे उत्तम एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सुबह एवं शाम टहलने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- आवास विकास परिषद कराएगी पांच पार्कों का सौंदर्यीकरण उन्होंने कहा कि ट्रैक के दोनों ओर आकर्षक एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.