पटना, अगस्त 17 -- बीपीएससी ने उद्यान विभाग में निदेशक (उद्यान) पद पर नियुक्ति के लिए होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब यह परीक्षा चार अक्तूबर को होगी। आयोग ने बताया कि प्रशासनिक एवं अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथि में परिवर्तन करना पड़ा है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (प्रारंभिक) प्रकृति की होगी। संबंधित अभ्यर्थियों को अब संशोधित तिथि के अनुसार परीक्षा की तैयारी करनी होगी।आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी आगे की सभी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें। प्रवेश पत्र जारी होने, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक निर्देश आयोग के पोर्टल पर समय रहते उपलब्ध करा दिए जाएंगे।बीपीएससी यह भी पढ़ें- बीपीएससी : सहायक पर्यवेक्षण परीक्षा को आज से द...