चम्पावत, जून 30 -- योगेश जोशी, चम्पावत। उद्यान विभाग और आईटीबीपी के बीच सब्जी आपूर्ति को लेकर करार हुआ है। इसी क्रम में आईटीबीपी की मांग के अनुरूप 25 फीसदी ताजी सब्जियों की आपूर्ति की गई। जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने बताया कि योजना से किसानों को उत्पादित की जाने वाली सब्जियों और फलों को बाजार उपलब्ध हो रहा है। इससे किसानों की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...