लखनऊ, मई 22 -- चुनाव-सर, फोटो भी लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के उद्यान एवं खाय प्रसंस्करण विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन उद्यान भवन सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामराज दुबे, प्रांतीय महामंत्री सुरेश सिंह यादव की मौजूदगी में चुनाव पर्यवेक्षक उद्यान अधिकारी बैजनार्थ सिंह व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सुभाष चंद्र तिवारी, अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, दीपक उपाध्याय, राजेश सिंह प्रांतीय महामंत्री उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के लोगों ने निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोकी प्रसाद यादव सहित दस पदों पर पदाधिकारी निर्वाचित किए गए।इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राम कुमा...