खगडि़या, अगस्त 15 -- खगड़िया । नगर संवाददाता संयुक्त कृषि भवन के सभाकक्ष में शुक्रवार को आत्मा द्वारा उद्यानिक फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएओ अजीत कुमार पासवान, सहायक निदेशक उद्यान अभय कुमार मंडल आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों, उद्यान वैज्ञानिक द्वारा कृषकों को उद्यानिक फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत तकनीक, पोषक त्व प्रबंधन, सिंचाई, कीट एवं रोग प्रबंधकन तथा उत्पादन बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक उद्यानिकी तकनीकों से अवगत कराते हुए उत्पादन एवं आय में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। यह भी पढ़ें- B...