सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. विमला वाई ने कहा कि सहारनपुर स्थित उद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र को हॉर्टिकल्चर कॉलेज के रूप में विकसित कर विश्वविद्यालय से संबद्ध करने की प्रबल संभावना है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने इस संबंध में उन्हें प्रस्ताव दिया है। कुलपति ने कहा कि यह प्रस्ताव क्षेत्र की कृषि और उद्यानिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण है और विश्वविद्यालय इस दिशा में गंभीरता से प्रयास करेगा। संजय गर्ग के अनुसार उद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना वर्ष 1950 में हुई थी और 1974 में उद्यान विभाग के गठन के बाद इसे विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया। वर्ष 1976 में इसे प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.