गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। लग्जरी रिसॉर्ट और प्रीफैब निर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनी ग्लैंप वाइल्डरनेस प्राइवेट लिमिटेड ने रियल एस्टेट कंपनी फ्यूचरअर्थ इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों पर 61 ट्रक सामान लेकर साढ़े छह करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कंपनी संचालक ने विजयनगर थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राहुल जिंदल का कहना है कि वह साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ग्लैंप वाइल्डरनेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनकी कंपनी लक्जरी रिसॉर्ट और प्रीफैब स्ट्रक्चर के निर्माण का कार्य करती है। बेंगलुरु के नेलमंगला क्षेत्र में उनकी कंपनी का ग्लैंप वाइल्डरनेस नाम से एक रिसॉर्ट प्रोजेक्ट था, जिसे भूमि मालिक से चल रहे विवाद के चलते अदालत के आदेश पर नष्ट करना पड़ा। इसके बाद रिसॉर्...