लखनऊ, अगस्त 27 -- स्टार्टअप नीति के विमोचन तथा प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में आए युवा उद्यमियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सिंगल विंडो सिस्टम ने काम आसान कर दिया है। तमाम तरह की भागदौड़ से मुक्ति मिली है। कई स्टार्टअप प्रमुखों ने भी सरकार की नीतियों, सहयोग और प्रोत्साहन की सराहना करते हुए इसे यूपी के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए बेहतर कदम बताया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: उद्यमियों का सम्मान, इंक्यूबेटर्स-स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशिकंपनी की भूमिका एडूबुक के सह-संस्थापक एवं सीईओ अपूर्व बजाज और सीओओ शिवानी मल्होत्रा ने आयोजन के दौरान योगी सरकार की स्टार्टअप नीति की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनका स्टार्टअप साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा एनालिटिक्स की शिक्षा दे...