जमशेदपुर, मई 1 -- शहर के चर्चित कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें पुलिस ने अपहरण, आपराधिक साजिश और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं। साथ ही, बरामदगी, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है, जिससे अभियोजन पक्ष का केस मजबूत माना जा रहा है। पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि कैरव का अपहरण करने से लेकर जगह बदलने और पकड़ाने तक कुल तीन वाहनों का प्रयोग किया गया था, जिसमें से पुलिस ने सिर्फ एक कार को जब्त किया है। वहीं, आरोपियों के पास से दो हथियार और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। अबतक मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो आरोपियों की जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई लंबित है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले के जल्द ट्रायल शुरू होने की संभावना...