हमीरपुर, मार्च 26 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। मंगलवार की देर रात कस्बे के अर्थ होटल में हुई मारपीट की घटना को कस्बे के एक उद्यमी के पुत्र की जन्मदिन पार्टी के बाद अंजाम दिया गया था। सभी आरोपी जन्मदिन पार्टी के जश्न के बाद नशे की हालत में होटल में खाना खाने गए थे। हमलावरों ने असलहों का प्रदर्शन करते हुए हवा में पिस्टल भी लहराई थी, जिससे होटल कर्मी दहशत में आ गए थे। घटना के 48 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगने लगे हैं। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार को होटल मैनेजर ने पुलिस पूछताछ में नामजद आरोपियों के अलावा क्षेत्र में अरसे से सक्रिय एके-47 गैंग के सरगना सहित कस्बे के कई अपराधी प्रवृत्ति के युवकों के नाम लिए हैं। थानाध्यक्ष भी स्वीकार करते हैं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.