प्रयागराज, फरवरी 28 -- उद्यमी और ट्रांसपोर्टर ध्यान दें। रेलवे स्टेशनों पर माल मंगाकर नहीं उठाया तो अब जुर्माना लगेगा। देश के 593 अधिसूचित स्टेशनों में प्रयागराज पार्सल, नैनी गुड्स शेड और इरादतगंज स्टेशन को शामिल किया गया है। अब इन स्टेशनों पर माल उतरने के बाद 15 घंटे के भीतर उसे नहीं हटाया गया तो भारी जुर्माना देना होगा। यह व्यवस्था 25 फरवरी से छह महीने के लिए लागू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद व्यापारियों को अब तय समय में ट्रक, मजदूर और गोदाम की व्यवस्था करनी होगी, नहीं तो डेमरेज (जब माल भरी रेलगाड़ी (वैगन) समय पर खाली नहीं होती, तो जो अतिरिक्त शुल्क लगता है) व व्हार्फेज (जब माल स्टेशन के प्लेटफॉर्म/गोदाम पर समय से ज्यादा पड़ा रहता है, तो उस पर लगने वाला शुल्क) शुल्क देना पड़ेगा। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अचानक लागू नियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.